Shani Rahu Inauspicious Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अशुभ और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस माह सूर्य और शनि का समसप्तक योग बनाएंगे। क्योंकि वह सातवें भाव में संचार करते समय दोनों एक दूसरे की ओर देखेंगे। इसके अलावा राहु के साथ सूर्य षडाष्टक योग बनाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इस समय इन लोगों को धनहानि और सेहत खराब के योग हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य, शनि और राहु का अशुभ योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव में संचार करेंगे। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक समस्याओं का सामना करना पड़ सकती है। वहीं कानूनी विवाद जारी रहने पर परिणाम आपके प्रतिकूल हो सकते हैं। मतलब कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही इस दौरान आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिससे आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

 सूर्य, शनि और राहु का अशुभ योग कर्क राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए। साथ ही इस समय आपके बनते- बनते कार्य रुक सकते हैं। वहीं  इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। इसलिए बहसबाजी से बचें। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आप पर शनि की ढैय्या चल रही है इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य, शनी और राहु का अशुभ योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके घर- परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। साथ ही इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपका काम- कारोबार कुछ धीमा चल सकता है। वहीं आप पर शनि की ढेय्या चल रही है। इसलिए कार्यो में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024