Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव ने 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और आपको बता दें कि वह 4 अप्रैल को मीन राशि में ही उदित होने जा रहे हैं। शनि देव के मीन राशि में उदित होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते है भाग्याशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप जो डिसीजन लेंगे, वो सही साबित होंगे। वहीं आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपकी पब्लिक इमेज में भी सुधार होगा। बॉस और सीनियर्स का आपको सपोर्ट मिलेगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि ग्रह का उदय होना आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर उदित होंगे। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आध्यात्मिक ग्रोथ और गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ सकती है। साथ ही अगर आप बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय जो भी निवेश करेंगे, उससे आपको पूरा लाभ होगा। साथ ही करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025