Saturn Planet Gochar In Kumbh: ज्योतिष में शनि देव (Shani Dev) का गोचर सबसे अहम माना जाता है। क्योंकि शनि देव बहुत धीमी चाल से एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव (Shani Dev Transit In Aquarius) 17 जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको शश राजयोग बनने से आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: शश महापुरुष राजयोग (Shash Mahapurush Rajyog) आप लोगों को विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं कार्यक्षेत्र में मेहनत के सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। वहीं इस महीने आपको पैतृक संपत्ति से विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
मेष राशि: आप लोगों के लिए शश राजयोग बनने से व्यापार और करियर में अच्छी तरक्की मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे इनकम और आय का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कोई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना भी पूर्ण हो सकती है। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी यह अच्छा वक्त है। वहीं इस समय आपकी आय के कई स्त्रोत बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: शश राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव में शनि देव बली हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल हो सकते हैं। वहीं किसी पुराने रोग से आपको मुक्ति मिल सकती है।
साथ ही इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती दिख रही है। वहीं जो लोग विज्ञान और रिसर्च के कार्यों से जुड़े हैं उनके रुके हुए प्रॉजेक्ट इस महीने पूरे हो सकते हैं।