Shani Dev Vakri In July: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी शनि ग्रह गोचर करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। क्योंकि ज्योतिष में शनि ग्रह को न्यायप्रिय देवता और कर्मफलदाता माना जाता है। मतलब वो व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में राशि परिवर्तन कर लिया है। जिससे 3 राशियों की गोचर कुंडली में धनराजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: धन राजयोग बनने से आपको व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि आप लोगों की गोचर कुंडली में रूचक और शश नाम के राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आप लोगों को इस समय आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शुक्र और गुरु ग्रह स्वराशि में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा।। आप लोग एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशि: आप लोगों को धन राजयोग बनने से भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भद्र और हंस नाम का राजयोग बन रहा है। जिससे आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। अगर आप राजनीति में भी सक्रिय हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई पद भी मिल सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप लोग इस समय एक ओनेक्स रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
कन्या राशि: धन राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और भद्र नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आप लोगों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं जो जरूरी काम अटके हुए थे वो इस समय बन सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वहीं जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो इस समय किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। या किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इस दौरान आप कारोबर के संबंध से यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।