Shani Dev Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन पर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव जुलाई के महीने में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे धन राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ राजयोग के प्रभाव से आर्थिक लाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

धनराज राजयोग का बनना वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए धनराज राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आप अपनी कमाई को बचाए रखने में भी सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय करियर में नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही करी में प्रमोशन और बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वहीं इस यम आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025