Saturn Planet Gochar In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करते जा रहे हैं। जिसमें शनि ग्रह भी शामिल हैं। आपको बता दें कि शनि देव 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसलिए शनि देव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि (Shani Planet Transit in Kumbh) में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं,जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको करियर नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी पदों पर काम करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि: आप लोगों को शनि देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। आपके जो काम रुके हुए थे वो बनने लगेंगे। साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे भाई- बहन और पराक्रम का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों को करियर और व्यापार के लिहाज के अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नौकरी के अच्छे- अच्छे ऑफर आ सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं। उनका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी पदों पर काम करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।
साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, वह बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
