Shani Gochar In July: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़का है। क्योंकि वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है। मतलब वो व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश किया है। जिससे 4 राशियों की गोचर कुंडली में पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में रूचक और शश नाम का राजयोग बना हुआ है। आप लोगों को इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपको राजसत्ता की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी राशि से शुक्र और गुरु ग्रह स्वराशि में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही किस्मत का भी इस समय आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि: आपकी राशि में भद्र और हंस नाम का राजयोग बन रहा है। जिससे आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में भी सफलता हाथ लग सकती है। इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में शश और रूचक नाम का राजयोग बन रहा है। इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्य स्थान पर गुरु बृहस्पति और लाभ स्थान पर शुक्र ग्रह स्थित हैं। इसलिए इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही समय व्यापार का विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि: आपकी गोचर कुंडली में हंस और भद्र नाम का राजयोग बन रहा है। आप लोगों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सरकारी जरूरी काम बन सकते हैं। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो इस समय किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। या किसी संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है।