Saturn Planet Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को दंडाधिकारी, न्यायाधीश और कर्मफलदाता माना जाता है। वहीं शनि देव समय- समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। आपको बता दें कि दंडाधिकारी शनि देव अक्टूबर में मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में शनि देव के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संंतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ा समचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि ग्रह का मार्गी होना कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि एक शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से दूसरे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं।इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। जो लोग कला, लेखन या किसी बड़े काम में हैं, तो उनको इस गोचर से खूब फायदा होगा। वहीं इस दौरान पुराने निवेश या किसी अनजान स्रोत से धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरी और धन की स्थिति बेहतर होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपको व्यापार में डील या पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इसके साथ ही कोई पुराना निवेश या जमीन-जायदाद से लाभ होने की पूरी संभावना है। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।