Shani Dev Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि शनि देव कर्मों के अनुसार से व्यक्ति को फल देते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में शनि ग्रह ने अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश किया था। वहीं अब शनि ग्रह 12 जुलाई को मकर अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है। इसलिए शनि देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….

मीन राशि: शनिदेव आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण करेंगे। जिसे वैदिक ज्योतिष में इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए  इस दौरान आपको व्यापार मेंं आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप कई स्त्रोतों से धन कमाएंगे और इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। साथ ही कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि ग्रह आपके 12वें भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्चों पर लगाम लगेगी। साथ ही धन भी जुडेगा। साथ ही इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। वहीं व्यापार में निवेश के लिए समय अनूकूल है। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस समय आप एक पुखराज या सुनहला रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित होगा।

वृष राशि: आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं रहने वाला है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय आपके अनुकूल है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह और शुक्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए शनि देव का गोचर आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है। वही इस दौरान आप लोग एक ओपल या हीरा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपको लिए लकी स्टोन साबित होगा।

धनु राशि: आपकी राशि से शनि ग्रह दूसरे स्थान में भ्रमण करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता हैं। साथ ही बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको अटका हुआ धन मिलने के भी योग बनेंगे। साथ ही इस समय नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। साथ ही व्यापार में निवेश के लिए यह समय अनुकूल दिख रहा है। मतलब आप धन का निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस दौरान पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उसको यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप लोगों को इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आप एक पुखराज या सुनहला रत्न धारण पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।