Saturn Nakshatra Transit 2025 : वैदिक ज्योितिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफलदाता शनि देव को 28 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी मूलत्रिकोण राशि में रहते हुए शनि देव 30 साल बाद इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं इस नक्षत्र पर शनि देव का ही आधिपत्य है। ऐसे में इस नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे। करियर में सफल हो सकेंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर शश राजयोग बनाकर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा हो सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं धन वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।