Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक पूरा चक्र करने में 30 साल का वक्त लग जाता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं और वह अक्तूबर के महीने में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
12 महीने बाद चंद्र की राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं और वह आपकी राशि से लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, जिससे उच्च शिक्षा, शोध, या आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी।
30 साल बाद बनेगा शनि और शुक्र शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, हर क्षेत्र में सफलता के योग
विदेश यात्रा या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशियां रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ नई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इनकम में आपकी वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं आपको किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश से लाभ होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेादारी मिल सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपकी कोमल लेकिन प्रभावशाली संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। जो लोग क्रिएटिव फील्ड, शिक्षा, फैशन या स्वास्थ्य सेवा में हैं, उन्हें इस समय विशेष सम्मान और पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस समय भाग्य स्थान को सशक्त बनाकर आपकी आत्मप्रेरणा और नेतृत्व क्षमता को निखरेगी। जो लोग प्रशासन, राजनीति, मीडिया, बिजनेस या मैनेजमेंट में हैं। उनका समय अच्छा रहेगा।