Saturn Nakshatra Transit 2025 : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 28 अप्रैल को कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस पर इनका ही आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे, करियर में सफलता मिलेगी और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वहीं शनिदेव की कृपा से कई रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम साबित हो सकेगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अचानक धन का लाभ हो सकता है, और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। इसके अलावा, विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं और धन लाभ के योग भी बनेंगे। वहीं जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप कोई एग्जाम या इंटरव्यू फेस करने जा रहे हैं तो इस समय आप उसे आसानी से क्लियर कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप इस समय कोई प्रापर्टी का वाहन खरीद सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। संतान से सुख समाचार मिल सकेगा। सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकेगा।
