Saturn Nakshatra Transit 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना जाता है। मतलब वह व्यक्ति को कर्मोंं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही वह व्यक्ति के साथ न्याय करते हैं। साथ ही शनि देव लगभग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि आज 28 अप्रैल को शाम को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस पर इनका ही आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इन राशियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से आय और लाभ भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय आपके पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है जो लंबे समय तक फायदा देगी। आर्थिक दृष्टि से संयुक्त निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके लंबे समय से रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी से छठे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं इस समय पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।