Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि शनि देव 3 अक्टूबर को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिस पर राहु देव का आधिपत्य है। ज्योतिष अनुसार राहु और शनि देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में राहु के नक्षत्र में शनि देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नए विचारों से व्यापार में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील होने से आपको बिजनस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपको कोई बड़ा निवेशक भी मिल सकता है। वहीं इस समय जॉब की तलाश लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगो की पदोन्नति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही व्यापार में लगातार लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। साथ ही आर्थिक मामलों में आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, संसाधनों में भी वृद्धि की संभावना बनेगी।
