Shani Nakshatra Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही शनि के नक्षत्र की बात करें, तो साल 2024 के दिसंबर माह में वह गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में विराजमान है। जहां पर वह समय-समय पर नक्षत्र पद परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे ही शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश कर जाएंगे। शनि इस दिन राशि भी परिवर्तन करेंगे। शनि के पूर्वाभाद्रपद के चौथे पद में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्यायाधीश शनि 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर गुरु की राशि मीन और गुरु के ही नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद के चौथे पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे ह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपका दबदबा रहने वाले हैं। आपके द्वारा नौकरी में की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने आलस्य को गुड बाय कह सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब समाप्त हो सकती है। पारिवारिक मुद्दे जैसे प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ रही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सेहत पर ध्यान देंगे, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

कर्मफलदाता शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। शनि के मीन राशि में जाते ही साढ़ेसाती से निजात मिल जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपकी जिंदगी धीरे-धीरे सही रास्ते में आ सकती है। तीसरे भाव में शनि के होने से आप छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका काफी झुकाव हो सकता है। ऐसे में धर्म-कर्म के मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। संतान की प्रगति होगी, जिससे आपको खुशी महसूस हो सकती है। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहें। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि के मीन राशि में जाते ही कुंडली से कंटक शनि की पनौती समाप्त हो जाएगी। ऐसे में शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में जाने से खूब लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आपका जीवन धीमे-धीमे सही हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपका अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं भी सही हो सकती है। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है और अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक