Graha Rashi Parivartan November 2022: शनि देव अभी मार्गी अवस्था में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि देव मकर राशि में मार्गी हुए है। इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव की चाल अन्य ग्रहों की अपेक्षा धीमी होती है। शनि देव जातकों को उनके कर्मो के आधार पर ही फल देते हैं। शनि देव मार्गी होकर कई राशियों के जातकों को लाभ भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव की इस मार्गी अवस्था से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव आठवें व नौवें भाव से स्वामी होते हैं। मार्गी अवस्था में शनि देव आपकी कुंडली में आठवें भाव में रहेंगे। जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति या निवशे से भी लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देव छठे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। आपकी कुंडली में छठे भाव में मार्गी होंगे। जातक इस दौरान अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। छात्र जातकों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

तुला राशि
शनि देव इस राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में मार्गी होंगे। पैतृक संपत्ति आदि विवाद से जातकों के छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान भौतिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव लग्न और दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। शनि देव मकर राशि में ही मार्गी हुए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

मीन राशि
इस राशि के जातकों की बाधाएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं। कानून आदि की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए शनि देव की मार्गी अवस्था से लाभ मिल सकता है। इस समय आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।