Shani Margi 2024 Rashifal Surya Gochar 2024 In Vrishchik Rashi: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह अन्य ग्रहों के साथ कभी- कभी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 15 नवंबर को कर्मफल दाता शनि देव की चाल में बदलाव हुआ है, आपको बता दें कि शनि देव मार्गी हुए हैं। वहीं 16 नवंबर को सूर्य देव ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। मतलब इन दोनों की चाल में लगभग एक साथ ही बदलाव हुआ है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में मार्गी हुए हैं। तो वहीं सूर्य देव ने आफकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण किया है। जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आप अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आप निवेश के नए अवसरों की तलाश में सफल होंगे और कड़ी मेहनत से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और सूर्य देव की चाल में बदलाव वृष राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव में मार्गी हुए हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांंसफर हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024