Shani Margi And Guru Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे। वहीं इसी महीने सुख- समृद्धि के दाता गुरु ग्रह वक्री होंगे। मतलब उल्टी चाल चलेंगे। गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री होंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

प्रेमानंद महाराज ने बताया घर के मंदिर इन चीजों को रखने से धनहानि और सेहत होती है खराब, आपको भी जरूर जानना चाहिए

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री और शनि देव का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर वक्री तो वहीं शनि देव कर्क स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना तो वहीं शनि देव का मार्गी होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही वक्री तो वहीं शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री और शनि देव सीधी चाल चलना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री तो वहीं शनि देव छठे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। दुकानदारों को किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। बिजनेसमैन को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और बिजनेस का विस्तार होगा।

50 साल बाद सूर्य की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025