Saturn Planet Margi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होकर संचरण करते हैं। आपको बता दें कि न्यायाधीश शनि देव अक्टूबर में मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से संचरण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संंतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
क्या ज्यादा पूजा- पाठ करना भी दुखों का कारण बनता है? प्रेमानंद महाराज का जवाब आपको चौंका देगा
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों को व्यापार और करियर में अच्छी तरक्की मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे व्यापार और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको स्टॉक मार्केट और सट्टा में निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती भी हो सकती है।
व्यापार में आपको अच्छे ऑर्डर मिलने से इस दौरान अच्छा लाभ होने की संभावना है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस समय आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि ग्रह के सीधी चाल चलना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि ग्रह 11वें भाव में सीधी चाल चलेंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि के योग बने हुए हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए- नए स्त्रोत बनने से अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि ग्रह का मार्गी होना कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से दूसरे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं।। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। वहीं कारोबार में धनलाभ होने की संभावना हैं। ॉवहीं जिन लोगों का करियर का फील्ड वाणी और मार्केटिंग से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।