Shani Margi 2025: कर्मफल दाता शनि नवग्रह में से सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक शनि का प्रभाव रहता है। शनि इकलौता ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैय्या का हक है। ऐसे में शनि की स्थिति का प्रभाव देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलता है। बता दें कि शनि मार्च माह में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। वहीं अब इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। नवंबर माह में इसी राशि में शनि मार्गी हो जाएंगे। शनि के गुरु की राशि में सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

18 साल बाद नजदीक आएंगे पापी ग्रह केतु और सूर्य, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि और सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के भाग्य भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की की सराहना होगी। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा बिजनेस में भी काफी लाभ मिलने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब धीरे-धीरे सही हो सकती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल में चलना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि छठे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में चली आ रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब धीरे-धीरे सही हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको शनिदेव अवश्य देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ धन वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

1 अगस्त से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, शनि-शुक्र बनाने वाले हैं पावरफुल योग, पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी होंगे। इसके साथ ही दृष्टि  पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव में पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। द्वादश भाव को विदेश का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की कृपा से विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही कई परेशानियां समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

Hariyali Teej 2025 Vrat Katha: हरियाली तीज पर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। जानें अगस्त माह 12 राशियों के लिए कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।