Shani Margi 2025: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को अवश्य मिलता है। शनि व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और साल 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव होगा। ऐसे ही जुलाई माह में शनि वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद नवंबर माह में सीधी चाल चलेंगे। शनि के सीधी चाल चलने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। गुरु की राशि में मार्गी होने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।

3 घंटे बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति बनाएंगे शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, धन लाभ और वेतन वृद्धि के बनेंगे योग

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही साहस और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लकी साबित हो सकती है। प्रमोशन के साथ-साथ नई बड़ी जिम्मेदारियां हो सकती है। कार्यस्थल में आपका अच्छा समय बीत सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी मिलने के काफी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। पिछले समय से अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है और रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अच्छी जा सकती है। इस राशि के जातकों को  उनके काम और मेहनत की सराहना होगी। ऐसे में आपको प्रमोशन के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का सीधी चाल चलना अनुकूल हो सकता है। शनि के उल्टी टाल से इन राशियों के जीवन में जिन-जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब उससे छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से जीवन में चली आ रही कोई परेशानी का हल अब मिल सकता है। कार्यस्थल में आपका रुतबा होगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही परिवार के बीच जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें