Viprit Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। इस राशि में शनि साल 2027 तक रहने वाले हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। मार्च 2025 में शनि मीन राशि में आ गए थे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को साढ़े साती और ढैया से मुक्ति मिली थी, तो कुछ राशियां इसके गिरफ्त में आई। शनि के मीन राशि में आने से सिंह राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस समय शनि वक्री अवस्था में है। वहीं, नवंबर माह में शनि इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे, जिससे सिंह राशि में विपरीत राजयोग बना रहेगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सिंह राशि के जातकों को जून 2027 तक किस-किस क्षेत्र में लाभ मिल सकता है…

12 महीने बाद बुध ने बनाया शक्तिशाली योग, इन राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ, नई के मिलेंगे नए अवसर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है और इसी राशि में 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मीन राशि में मार्गी होने से सिंह राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग काफी लाभकारी होगा। बता दें कि विपरीत राजयोग तब बनता है जब कुंडली के छठे, आठवें या 12वें भाव का स्वामी छठे, आठवें या 12वें भाव में गोचर करें। ऐसे में शनि सिंह राशि में छठे भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर कर हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि की कुंडली में शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। साथ ही शनि महाराज की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर, सातवीं दृष्टि धन के भाव पर और दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में शनि इस राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के बनने से जीवन में लंबे समय से चल रहे संघर्षों से राहत मिल सकती है और आपको उच्च स्तर की सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं। हर क्षेत्र में प्रगति के अवसर बढ़ सकते हैं। शनि की दशम भाव पर दृष्टि के कारण नौकरी और व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। आगामी ढाई वर्षों तक कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता, स्थिर आय और सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

भूमि, भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। बेकार के खर्चों से राहत मिलेगी और आर्थिक बचत में भी सफलता मिल सकती है। संतान सुख के योग भी बन रहे हैं। विपरीत राजयोग की कृपा से मित्रों, परिवार, जीवनसाथी और बच्चों के साथ सुखद एवं संतुलित जीवन व्यतीत होगा।

लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी अब हल होने के संकेत हैं। बैंक लोन या सरकारी कर्ज से राहत मिल सकती है। साथ ही कोर्ट-कचहरी या कानूनी विवादों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुल मिलाकर, शनि का यह गोचर जीवन में स्थिरता, आर्थिक मजबूती और मानसिक शांति प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है।

Shardiya Navratri 2025 Date: कब है शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल