Vipreet Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि देव जुलाई माह में वक्री हुए थे और 138 दिन वक्री अवस्था में रहने के बाद 28 नवंबर 2025 को मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि की स्थिति में बदलाव का असर हमारे जीवन में काफी अधिक देखने को मिलता है। शनि वक्री अवस्था में होने पर उनकी चाल तो धीमी हो जाती है, लेकिन वर एक राशि पीछे का भी फल देते हैं। शनि वक्री अवस्था में जिन राशियों के जीवन में परेशानियां लाए, तो अब उसमें काफी राहत मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। शनि के मार्गी होते ही कुछ भावों में वह विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से बना विपरीत राजयोग किन राशि के जातकों के लिए हो सकता है लकी…

5 दिन बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, 12 साल बाद गुरु चलेंगे उल्टी चाल, आकस्मिक धन लाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि की कुंडली में शनि धन और एकादश भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों विपरीत राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातक घर से दूर व्यापार, काम-कारोबार बढ़ाना चाहते हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से काम में चली आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती है। आपके कार्यों में तेजी आएगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस या फिर वाहन के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आलस्य, थकान से निजात मिलेगी और हर एक काम को शिद्दत से करना शुरू कर दें। आपके द्वारा खुद पर लगाए गए दिनचर्या को लेकर अनुशासन कारगर साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में बना विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है। शनि महाराज की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके अलावा संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की भी वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि एकादश भाव और द्वादश भाव के स्वामी होकर के लग्न में मार्गी हो रहे हैं। इसके साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि तीसरे भाव पर, सातवीं दृष्टि सातवें भाव पर और दसवीं दृष्टि दशम भाव पर पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। करियर और प्रोफेशन से जुड़े मामलों में शनि की दृष्टि ने गति धीमी कर दी। लेकिन इसके विपरीत राजयोग बनने से इस राशि के जातकों खूब सफलता हासिल हो सकती है। रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। अब आपकी आय में काफी सुधार हो सकता है। ऐसे में पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के साथ भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मंगल नवम भाव में अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे और तीसरे भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। पराक्रम में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग सकते हैं। निवेश करना लाभकारी हो सकता है। संपत्ति और वाहन से जुड़े कार्य भी सफल होंगे।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।