Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 का साल का वक्त लग जाता है। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि राजा को रंक और रंक को राजा बनाने का पावर रखता है। बता दें कि शनि इस समय गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। वह जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस अवधि में उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही वह धन राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आपको ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
साप्ताहिक राशिफल 23 से 28 जून 2025
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में धन राजयोग इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। तीसरे भाव में बैठकर शनि महाराज पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव को देख रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। घर-परिवार में चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। वातावरण सुखद रहने वाला है। मानसिक शांति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। ऐसे में खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में शनि मार्गी होंगे और साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। धन राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आर्थिक, मानसिक, पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। व्यायाम, योग, खानपान का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के नवम यानी भाग्य के भाव में शनि सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके जीवन में चली आ रही कोई परेशानी या फिर चुनौतियां धीरे-धीरे कम हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम अब पूरा हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश से अब व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लकी साबित हो सकती है। आपके द्वारा किए गए निवेश से अब धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।