Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 नवंबर 2024 को न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी 15 नवंबर से शनि ग्रह सीधी चाल चलेंगे। शनि को ज्योतिष शास्त्र में कर्मों के हिसाब से फल देने वाला ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि जब अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों की टेंशन बढ़ सकती है। इस दौरान इन राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो सकता है। इन्हें धन हानि के साथ-साथ मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
तुला राशि (Tula Rashi)
शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से तुला राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बिजनेस से जुड़े लोगों को 15 नवंबर के बाद थोड़ा सावधान रहना चाहिए। शनि का प्रभाव इस राशि के जातकों पर इतना हो सकता है कि कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी योजनाओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें। इस दौरान आपको किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। तुला राशियों को वाद-विवाद से बचना चाहिए। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। सेहत का खास ध्यान रखें।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
शनि के मार्गी होने से धनु राशि के लोगों को अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। 15 नवंबर से आपके पास धन की कमी हो सकती है। इसलिए इस दौरान फिजूलखर्ची से बचें। आपकी आमदनी भी इस समय कम हो सकती है। इस राशि के जातक किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। इस समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। मानसिक तनाव से शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में अनबन की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपको सावधान रहना होगा। कर्ज लेने से बचें।
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। कार्यस्थल में थोड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इस दौरान आप तनाव से घिरे रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें। व्यापार में भी नुकसान हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी इसे टाल दें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह खर्चें सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।