Shani Margi 2024 Kumbh Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिदेव 15 नवंबर की रात 8 बजकर 30 मिनट से कुंभ राशि में सीधी चाल चलना शुरू किए थे। ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह धीमी गति से चलते हैं और एक ही राशि में ढाई साल तक रहते हैं। कभी वे उल्टी चाल (वक्री) चलते हैं और कभी सीधी (मार्गी)। नए साल से पहले शनि का मार्गी होना शुभ संकेत माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 जाते जाते शनि कई राशियों के लिए उन्‍नति के द्वार खोल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। काम में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर भी आपकी मदद करेंगे। आपके काम की तारीफ की जाएगी। नौकरीपेशा हैं तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के लोग इस समय हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आपकी हिम्मत और ताकत बढ़ेगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी और काम में भी इज्जत बढ़ेगी। अगर कोई पुराना रोग परेशान कर रहा था तो उससे भी राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इस दौरान कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला रहेगा। घर में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शादीशुदा जिंदगी में आ रही दिक्कतें भी कम हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फायदा मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के लोगों के लिए खुशखबरी है कि उनपर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे मानसिक तनाव कम होगा और आपको राहत मिलेगी। खासकर यात्रा से जुड़े काम करने वालों को फायदा मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। शनि के इस बदलाव से कुंडली में एक खास योग बनेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में फायदा होगा। करियर में कई नए मौके मिलेंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024