Shani Margi In Kumbh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। ये नवग्रह में से एक ऐसा ग्रह है जो सबसे धीमी चाल से चलता है, क्योंकि ये एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इसके साथ ही शनि एकलौता ग्रह है जिसे साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया  गया है। इस दशा से कोई भी जातक नहीं बच पाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में थोड़ी सी भी हलचल हर राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक प्रभाव डालती है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में मौजूद है। शनि की उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 15 नवंबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। शन के सीधी चाल चलने से  कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 30 जून को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो गए थे। इसके बाद 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में शनि करीब 139 दिन उल्टी चाल चलेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शनि नौवें भाव में मार्गी होंगे। बता दें कि इस राशि में शनि आठवें और नौवें भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने के लिए कदम उठा सकते हैं। नौकरी को लेकर कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल में लंबे समय से चली आ रही समस्या  अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए काम की मेहनत का फल आपो मिलेगा। इसके साथ ही इस काम की सराहना भी की जाएगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आप कई नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आपको भारी-भरकम लाभ मिल सकता है। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर- परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शनि सातवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। बता दें कि इस राशि के छठे और सातवें भाव के स्वामी शनि है। शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को धन-संपदा की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। कला और संगीत की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी ये समय काफी अच्छा जा सकता है। नवंबर के बाद इस राशि के जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी होंगे। बता दें कि इस राशि के दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी शनि है। ऐसे में शनि के वक्री के बाद जो समस्याएं हो रही है। वह शनि की चाल में बदलाव होने के साथ  समाप्त हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर के क्षेत्र में भी आपके काम के कारण आपको पदोन्नति, अप्रेजल, बोनस के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार में कई तरह की यात्राएं करनी पड़ी है। लेकिन इससे आपको अब लाऊ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।