Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में हर एक व्यक्ति को शनि के प्रकोप का सामना अवश्य करना पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इसके साथ ही वह इस साल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। शनि समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साख अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि शनि इस समय कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान है। वहीं दीवाली के बाद यानी नवंबर माह में मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। और 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल से चलने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का सीधी चाल चलना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं । ऐसे में आपको पदोन्नति,बोनस, वेतन में वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकता है। इसके अलावा नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार में चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त होगा। मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि ( (Kark Zodiac))

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में शनि आठवें भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके द्वारा किए जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। जो जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की जद्दोजद में लगे हुए है, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024