Shani Margi 2024: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि आज यानी 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। शनि के सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि में शनि दूसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं।इस राशि के जातकों के द्वारा की मेहनत का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। विदेश जाने के लगने वाले सरकारी कागजात अब आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। विवाह में आ रही किसी प्रकार की बाधा इस अवधि में समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही विवाह भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि 11वें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप आत्म मंथन करेंगे, जिससे आपके जीवन में काफी अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि का सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि छठे भाव में मार्गी होने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश य़ात्रा करने का सपना पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं। इससे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024