Shani Margi 2024: कलयुग के न्यायाधीश माने जाने वाले शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि नवग्रह में से सबसे धीमी से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। इसी के कारण शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि शनि राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर अस्त, उदय,  वक्री और मार्गी होते हैं। इस समय शनि वक्री अवस्था में चल रहे हैं। लेकिन आने वाला 15 नवंबर को शनि मार्गी होने वाले हैं। शनि के सीधी चाल चलने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

न्याय के देवता शनि ग्रह 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शनि नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में मिला-जुला प्रभाव पड़ने वाला है। थोड़ी उथल-पुथल के साथ कुछ अच्छी चीजें भी हो सकती है। इसलिए हर एक चीज का प्लान बनाकर चलें, तो बेहतर होगा। नौकरी की बात करें, तो बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी रणनीति काम आ सकती है। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का साथ मिलने के कारण खूब धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनिदेव छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हर क्षेत्र और काम में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। करियर की बात करें, तो आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के लिए भी शनि का सीधी चाल चलना अनुकूल साबित हो सकता है।  व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अब सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और पर्याप्त मात्रा में बचत भी कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि पांचवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। आपके अधूरे कार्य अब पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप कई कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अब कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। शेयर मार्केट के द्वारा अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024