Shani Margi 2024: न्याय के देवता शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले देवता माने जाते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते है। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और साल 2025 के मार्च तक इसी राशि में रहने वाले हैं। एक राशि में रहकर शनि समय-समय पर स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बता दें कि इस समय इस राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। शनि उल्टी चाल चलकर कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही दिवाली के बाद यानी 19 नवंबर को शनि मार्गी चाल से चलने लगेंगे। शनि के सीधी चाल चलने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिदेव 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। वहीं 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के भाग्य भाव यानी नौवें भाव में शनि सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत सातवें आसमान में हो सकती है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। कर्ज से निजात मिलेगा। आप लंबे समय से जिस परेशानी, चुनौती का सामना कर रहे हैं उसका अब आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे जीवन में खुशियां ही खुशियां मिल सकती है। उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
शनिदेव का कुंभ राशि में मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिसके प्रभाव से आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से अब छुटकारा मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार या बिजनेस में अपार सफलता के साथ मुनाफा के योग बन रहे है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों के अंत होने का समय आ चुका है। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। इसके साथ ही परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर चुनौती को पार करके अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना फलदायी साबित होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ सुख-सुविधाओं का वृद्धि होगी। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा से अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को उनके काम की सराहना मिलेगी। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। कमाई के नए जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। वैवाहिक जीवन में भी चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।