Shash Mahapurush Rajyog: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का कर्ता और कर्मफल दाता कहा जाता है। वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि बसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र राशि करने में पूरा 30 साल का वक्त लग जाता है। लेकिन समय-समय पर वह मार्गी, वक्री, उदय और अस्त होते रहते हैं। बता दें कि इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। शनि 29 जून 2024 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो गए थे और इसी राशि में चार महीने बाद यानी कि 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में मार्गी हो जाएंगे। शनि महाराज के कुंभ राशि में होने से शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में शनि के मार्गी होने के बाद भी शश नामक राजयोग बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से बनने वाले शश राजयोग से किन राशियों को मिलेगा अधिक लाभ…
बता दें कि शश राजयोग को पंचमहापुरुष में से एक माना जाता है। शनि कुंडली में जब शश राजयोग बनाता है जब ये लग्न या चंद्रमा से पहला, चौथा, सातवां या फिर दसवें भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थिति हो।ऐसे में इस राजयोग के बनने से कई राशियों की किस्मत अच्छी रहने वाली है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ जीवन में कई सुनहरे मौके मिलेंगे।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शश राजयोग बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के आय भाव यानी ग्यारहवें भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। तमाम मुश्किलें आने के बाद आपको नौकरी में प्रगति मिलने वाली है। पदोन्नति के साथ तरक्की के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोतखुलेंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट के द्वारा आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। पहले किए गए निवेश में अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सट्टेबाजी और लॉटरी के द्वारा भी आप खूब पैसा कमा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शश राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि धन और वाणी के भाव यानी दूसरे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ धन लाभ मिलने के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त होगी। इसके साथ खटास कम होगी। परिवार के बीच प्रेम बढ़ेगा। आत्म निर्भर होंगे। ऐसे में आप खुद के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। शश राजयोग होने से इस राशि के जातकों के वाणी में सुधार होगा, जिससे यह कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि के मार्गी होकर शश राजयोग बनाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने के प्रयास भी प्रबल होंगे। लग्न भाव में इस राजयोग के निर्माण होने इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। पदोन्नति, तरक्की के साथ-साथ खूब वेतन वृद्धि होगी। आप अपने काम के प्रति अधिक ईमानदार होंगे। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।