Shani Margi 2024: न्यायाधीश शनि 15 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में मार्गी होने वाली है। शनि की सीधी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों के हिसाब से फल देने वाला ग्रह माना जाता है। इसी के कारण हर एक व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी शनि साढ़े साती, ढैय्या, महादशा, अंतर्दशा का सामना करना पड़ता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें शनि के मार्गी होने से कष्टों का सामना करना पड़ सकता है…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में शनि सातवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। छठे और सातवें भाव के स्वामी होने से इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को दोस्तों और करीबियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए थोड़ा कम गुस्सा करने की जरूरत है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम के बोझ के तले दब सकते हैं। ऐसे में आप नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसके साथ ही धन हानि के योग बन रहे हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में शनि चौथे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में थोड़ी सी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकते हैं। ऐसे में आप तनाव में आ सकते हैं। व्यापार में भी कोई अनचाहा नुकसान हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में न करें। इससे हानि का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। बचत करने में भी नकामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के लेकर काफी परेशान रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों को कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस राशि में शनि दूसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बेवजह खर्च से परेशान होना पड़ सकता है। व्यापार की बात करें, तो बिजनेस में थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर हो सकती है। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ में भी थोड़ी उथल पुथल मच सकती है। छोटी-छोटी बातें लड़ाई का बड़ा रूप ले सकती है।
जल्द ही शुक्र धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अधिक जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
धन-वैभव के दाता शुक्र का धनु राशि में प्रवेश, खुल सकते हैं बंद नसीब के ताले, हर काम में मिलेगी सफलता
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।