Shani Margi 2024 Positive Effects: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर 2024 से न्याय और कर्म के देवता शनि देव कुंभ राशि में सीधी चाल चलना शुरू कर दिए है। ज्योतिष की मानें तो शनि देव करीब 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। वहीं, ज्योतिष के मुताबिक जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ता है। लेकिन इस बार इन 3 राशियों के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान इनकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है और धन, यश, नौकरी और सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन-किन राशियों को फायदा मिलने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से वक्री होने के कारण मेष राशि वालों को आपकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा था, लेकिन अब शनि देव की कृपा से आपका भाग्योदय होने वाला है। यह समय आपके लिए खुशियां लेकर आ रहा है। नौकरी में तरक्की होगी। कमाई का नया जरिया भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वाले जातकों को पुराने समय से चल रही बीमारियों से राहत मिल सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। करियर में नई संभावनाएं आएंगी। व्यापार करने वालों को भी बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कारोबार में मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। सेहत में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी यह गोचर शुभ रहेगा। कारोबार में आ रही चुनौतियों का हल मिलेगा जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर दोस्तों के साथ जाने का प्लान बन सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024