Shani Margi 2022: न्याय के देवता शनि देव इस समय मार्गी अवस्था में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह सीधी चाल चलता है, तो उसे मार्गी कहा जाता है। शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 23 अक्टूबर से मार्गी हैं और 17 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि देव के मार्गी अवस्था का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि शनि देव मार्गी होकर किन-किन राशियों के लोगों को कष्ट दे सकते हैं।

मेष राशि
मार्गी होकर शनि देव इस राशि के जातकों की कुंडली के दसवें भाव में रहेंगे। जातकों को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी आपको कई प्रकार के संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
इस दौरान इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव सातवें भाव में रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन हानि भी हो सकती है। नकारात्मक प्रभाव आप पर हावि हो सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।

शनि देव हैं मार्गी, जानें किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

कन्या राशि
कन्य राशि के जातकों के लिए शनि देव पांचवे व छठे भाव के स्वामी होते हैं। मार्गी के समय शनि देव आपकी कुंडली के पांचवे भाव में रहेंगे। छात्र जातकों को पढ़ाई मे परेशानियां हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि न बदलें अन्या हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके लिए सही नहीं हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में मार्गी के समय शनि देव दूसरे भाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकता है।मां की सेहत भी खराब हो सकती है। आय अच्छी होगी लेकिन आप पैसो की बचन नहीं कर पाएंगे। मानसिक तनाव भी हो सकता है।

कुंभ राशि
शनि देव आपकी कुंडली में द्वादश भाव में मार्गी होंगे, जिस कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपके अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य पर आपका पैसा इस दौरान खर्च हो सकता है।