Shani Margi 2022 October: शनि देव 23 अक्टूबर 2022 से मकर राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर 2022 को प्रात: 4 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि मार्गी होंगे और जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
शनि देव के मार्गी होने से कई राशि को लोगों को करियर में सफलता सहित लाभ भी हो सकता है। इस अवधि में किन-किन राशि के जातकों के लिए समय लाभप्रद होने वाला है। यहां उन राशि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि देव दसवें और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा और करियर में भी सफलता मिल सकती है। कई जातकों को विदेशी जमीन आदि से भी लाभ मिल सकता है। कारोबार के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव आठवें और नौवे भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश से भी धन लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि
जातकों के लिए शनि देव छठे और सातवें भाव से स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए समस अच्छा रहेगा। छात्र जातकों के लिए भी यह अवधि उत्तम हो सकती है।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव चौथे और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद से इस दौरान छुटकारा मिल सकता है। कोराबार के लिए वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं। कानून की पढ़ाई कर रहें जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। निजी जीवन के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। पूर्व में किए गए मेहनत का लाभ मिल सकता है।