Shani Margi 2022: शनि देव अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि देव की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती है। इस धनतेरस शनि देव के मार्गी होने से 5 राशि के लोगों को फायदा हो सकता है।
ज्योतिष में शनि देव को परेशानियों और समस्याओं का कारक माना गया है। आइए जानते है शनि देव के मार्गी होने से धनतेरस पर किन राशि के जातकों को धन लाभ आदि हो सकता है।
सिंह राशि
इस दौरान इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। करियर में भी बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आय में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन संबंधी मामलों में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। कोराबार में योजनाओं के सफल होने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। यात्रा के दौरान भी लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही वाहन आदि का भी सुख मिल सकता है। घर में भी वातावरण शांत बना रहेगा।
तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार इन राशि के जातकों के कुंडली में शनि देव चौथे भाव में मार्गी होंगे। इस कारण जातकों को धनतेरस पर अचानक धन लाभ हो सकता है। इस कारण आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते है। धनतेरस पर सोना खरीदना काफी शुभ हो सकता है।
मीन राशि
करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है। नौकरी में भी सफलता मिल सकता है। कई माह से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती है। तनाव भी कम हो सकता है। कोरोबार में हो रहा नुकसान खत्म हो सकता है। साथ ही कई अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।
मेष राशि
शनि देव के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को धनतेरस पर धन लाभ के साथ कोरोबार में भी लाभ हो सकता है। बिजली उपकरण और वाहनों का व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ हो सकता है।