Shani Mangal Yuti Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर गोचर करने अपने शत्रु और मित्र ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल और शनि की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का निर्माण लगभग 30 साल बाद बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इन लोगों को धनहानि और सेहत खराब का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में ही मंगल ग्रह विराजमान हैं। इस समय आपको आर्थिक समस्याओं क सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपके सेहत का ध्यान रखना है। साथ ही इस समय लेन- देन में सावधानी बरतें। साथ ही इस समय आपका जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है। वहीं इस समय किसी धन उधार देने से बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको निवेश से बचना चाहिए।
सिंंह राशि (Leo Zodiac)
शनि और मंगल की युति सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। वहीं इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही इस दौरान कहीं भी पैसा निवेश करने से बचे। कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। जमीन आदि में भी पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा वाले लोग इस दौरान कार्यस्थल पर बड़ी सावधानी से बातचीत करें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको क्रोध से बचना चाहिए। वरना तनाव हो सकता है। वहीं वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं सेहत खराब के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा होने की संभावना है। साझेदारी के कारोबार में अधिक सावधानी बरतें। वहीं इस समय अनावश्यक खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है।