Shadashtak Yoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह से युति या फिर अंश बल का संयोग होता रहेगा, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहेगा। ऐसे ही शनि 20 सितंबर को मंगल के साथ संयोग करके षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान बना षडाष्टक योग कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

नवरात्रि से पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा कि नहीं? जान लें सूतक काल का समय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में और मंगल तुला राशि में विराजमान होंगे। वहीं, 20 सितंबर को शनि-मंगल एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। शनि इस समय वक्री अवस्था में विराजमान है। इसलिए सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

10 सितंबर से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, पापी ग्रह राहु होगा महाबली, अचानक मिलेगी नौकरी और धन

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है और आठवें भाव में मंगल रहेंगे। दोनों ग्रहों के संयोग होने के कारण इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। इसके साथ ही आपको नौकरी में भी कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में चला आ रहा नुकसान से अब निजात मिल सकती है। आपको कई ने ऑर्डर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से भी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। रिश्ते में चली आ रही खटास समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। पाचन संबंधित समस्याओं से निजात मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि में मंगल की दृष्टि धन भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा कर्म और भाग्य में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो प्रेशर आप लंबे समय से झेल रहे थे, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव की बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का षडाष्टक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों की मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति की दृष्टि से इनकम में पड़ रही है। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। पुराने खर्चों से निजात मिल सकती है। रोगों से भी मुक्ति मिलेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल