Shani Mangal Yuti Samsaptak Yog:वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 28 जुलाई को मंगल ग्रह अपने शत्रु बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं शनि देव मीन राशि में संचऱण कर रहे हैं। ऐसे में मंगल और शनि के आमने- सामने से समसप्तक योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि के साथ सेहत खराब का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कहीं धन फस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और मंगल की युति नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि के मंगल छठे भाव पर स्थित होंगे। वहीं 12वें भाव में शनि देव विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पैसे कोर्ट- कचहरी और स्वास्थ्य़ पर खर्च कर सकते हैं। वहीं इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। वहीं आप पर शनि देव साढ़ेसाती भी चल रही है, इसलिए आपको विशेष सावधान रहना चाहिए। इसलिए आपको शनि और मंगल के मंत्रोंं का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि और मंगल का समसप्तक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में शुक्र और गुरु स्थित रहेंगे। वहीं शनि और मंगल आपकी राशि से करियर के घर में रहेंगे। वहीं शनि वक्री होने से आपकी नौकरी जा सकती है। साथ ही इस समय आपको नौकरी परिवर्तन नहीं करनी चाहिए। वहीं कार्यस्थल पर लापरवाही और बहसबाजी से बचना चाहिए। वहीं शनि अष्टमेष भी है। इसलिए सेहत खराब हो सकती है। इस समय आपको लाल और काले कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। वहीं आप एक पन्ना रत्न पहन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और मंगल का अशुभ योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में सूर्य देव स्थित हैं। साथ ही 17 अगस्त को केतु के साथ दूसरे भाव में चले जाएंगे। वहीं अष्टम भाव में राहु और तीसरे भाव में मंगल होंगे। वहीं शनि देव भाग्य स्थान पर होंगे। इसलिए 5 ग्रह समसप्तक योग में आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं सेहत खराब हो सकती है। साथ ही किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।