Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। 30 साल बाद मीन राशि में आकर शनि कई राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति किया है, तो कई राशियां इसकी गिरफ्त में आ गई है। बता दें कि शनि मीन राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होगा। ऐसे ही 5 अप्रैल को शनि मंगल के साथ 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसी तीन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और शनि जब एक-दूसरे से नौवें और पांचवें भाव यानी करीब 120 डिग्री पर होते हैं, तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। 5 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपको काफी मुनाफा हो सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई रणनीति के द्वारा आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। सौभाग्य बना रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में मंगल और शनि का बना नवपंचम राजयोग काफी शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको शुभ फल मिल सकता है। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन की कई कठिनाईयां दूर हो सकती है। शनि की कृपा से आत्म विश्वास और दृढ़ता पर बढ़ोतरी होगी। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही धन-संपत्ति के मामले में काफी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।