Shani, Shukra And Mangal Yuti In Kumbh: ग्रहों के सेनापति मंगल देव ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही शुक्र और शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र, शनि और मंगल देव का संयोग बन रहा है। ये लोग लगभग 148 साल बाद बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों को शत्रु से छुटकारा, बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कुछ राशियों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लेकिन दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि, मंगल और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से यह संयोग तीसरे भाव में बन गई है। साथ ही शनि और मंगल तीसरे भाव में ताकतवर हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप सेना, पुलिस और नेता हैं, तो इस समय आपकी शक्तियों में इजाफा होगा। साथ ही किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान का आपको सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शनि, मंगल और शुक्र का संयोग आपके लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि संयोग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव पर बन गई है। वहीं यहां शनि और मंगल दोनो बलवान होते हैं। इसलिए आपक कर्जे से मुक्ति मिलेगी। साथ ही रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। वहींं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। लेकिन आपके दुर्घटना के योग बन रहे हैं। को चोट बगेरा लग सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर चलें।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगो के लिए शनि, मंगल और शुक्र का संयोग आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मेष राशि के स्वामी लाभ स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपकी तरक्की होगी। वहीं समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इसलिए अगर आपका काम कारोबार, विदेश, इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्रीज से अच्छा पैसा आ सकता है। लेकिन बड़े भाई और संतान को कष्ट हो सकता है। क्योकि शनि और मंगल की दृष्टि आपके संतान भाव पर पड़ रही है।