Shani Dev Favourite Zodiac: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह या देवता से होता है। जैसे मेष राशि का संबंध हनुमान जी और मंगल ग्रह से माना जाता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनका संबंध शनि देव से होता है। साथ ही शनि देव की इनके ऊपर विशेष कृपा होती है। ये लोग शनि देव की कृपा से अति धनवान होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होत हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Zodiac Sign)
मकर राशि के ऊपर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है। क्योंकि शनि देव इस राशि के स्वामी होते हैं। इस राशि से जुड़े लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में शांत बने रहते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हर शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके सभी संकट दूर हो सकते हैं और उन्हें सौभाग्य प्राप्त होता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है। क्योंकि इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए ये लोग खूब मेहनती होते हैं। वहीं ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। वहीं शनि देव की कृपा से इन लोगों को धन की प्राप्ति होती है और उनकी कृपा से इन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही शनि देव की कृपा से इन लोगों को धन की प्राप्ति होती है और उनकी कृपा से इन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये अपने करियर और व्यवसायों में सफलता प्राप्त करते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनिदेव की पसंदीदा राशियों में से एक राशि तुला है। क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और शनि देव की शुक्र देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव की कृपा से ये लोग धनवान होते हैं। साथ ही इन लोगों में दृढ़ इच्छाशक्ति और एकाग्रता की क्षमता होती है। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस राशि के जातकों को हर शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करनी चाहिए।