Shani Jayanti 2025: शनि जयंती का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को शनि देव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन बहुत ही पावन और फलदायी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस खास दिन पर कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से शनि दोष से राहत मिलती है और जीवन में शुभता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं, शनि जयंती की रात किन स्थानों पर दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं दीपक

पीपल के वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसमें सभी देवताओं का वास होता है, और यह वृक्ष शनि देव को विशेष प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। यह उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के असर को कम करता है और व्यक्ति को मानसिक शांति व कार्यों में सफलता मिलती है।

शनि मंदिर में करें दीपदान

शनि जयंती के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर दीपक जलाना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन शनिदेव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उन्हें काले तिल, नीले फूल और तेल अर्पित करें। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्टों में कमी आती है।

घर के पूजा स्थान पर जलाएं दीपक

इस दिन घर पर भी पूजा स्थल में शनिदेव के नाम से दीपक जला सकते हैं। इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि से जुड़े दोषों का शमन होता है।

भैरव मंदिर में दीपक जलाना है लाभकारी

शास्त्रों में भैरव देव को शनि देव का गुरु माना गया है। शनि जयंती की रात भैरव मंदिर में दीपक जलाने से शनि के क्रोध से बचा जा सकता है। साथ ही भैरव पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

हनुमान मंदिर में भी करें दीपदान

शनिदेव हनुमान जी से अत्यंत प्रभावित रहते हैं। शनि जयंती की रात हनुमान मंदिर जाकर दीपक जलाएं। उन्हें सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे शनि दोष दूर होता है और जीवन में तरक्की का मार्ग खुलता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।