Shani Jayanti 2025: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म हुआ हुआ था। इस दिन न्याय के देवता, कर्मफल दाता का जन्म होने के कारण इसे शनि जयंती के रूप में मनाते हैं। बता दें कि इस साल शनि जयंती का पर्व 27 मई 2025, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन काफी शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। शनि देव को न्याय, कर्म और भाग्य की ऊर्जा का देवता माना जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं शनि जयंती पर बनने वाला शुभ योग 12 राशियों के जीवन पर कैसा असर डाल सकते हैं…

शनि जयंती 2025 पर बन रहा दुर्लभ संयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती के दिन शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही वृषभ राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा। शुक्र के उच्च राशि मीन में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन मंगलवार का भी दिन है। इसलिए इसे सबसे दुर्लभ और शक्तिशाली दिन माना जा रहा है।

कब है शनि जयंती 2025 (Shani Jayanti 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और यह 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। शनि जयंती के दिन ही वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है।

शनि जयंती 2024 का 12 राशियों पर असर (Shani Jayanti 2025 Horoscope)

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के नवम भाव और दशम भाव के स्वामी शनि है। भाग्य और कर्म भाव के स्वामी होने के कारण इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की विशेष कृपा हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है।

मिथुन राशि (Mirhun Zodiac)

मिथुन राशि में शनि देव अष्टम भाव और नवम भाव के स्वामी होकर कर्म के भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि इस राशि की कुंडली के सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को कंटक शनि की पनौती से निजात मिली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। शनि की पूजा करने से हर एक दुख-दर्द दूर हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि महाराज छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि जयंती पर इन राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इस राशि के कंटक शनि की पनौती आरंभ हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

शनि महाराज पंचम भाव और षष्ठ भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि  जयंती पर कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। संतान, स्वास्थ्य और शिक्षा पर असर देखने को मिलने वाला है। अशुभ स्थितियों से बचने के लिए शनि पूजा करें।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी, जिससे इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। संतान सुख के साथ भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

शनि महाराज तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में शनि जयंती का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। शनि पूजा करने से जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही रिश्तों में सुधार होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनिदेव धन और साहस के स्वामी है। ऐसे में शनि जयंती पर इस राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष पा होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि आपका स्वामी ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। शनि पूजा करने से खूब लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के स्वामी होकर शनि दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। बेवजह खर्च से छुटकारा मिल सकता है। विदेशी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातको के जीवन में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलने वाला है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लेकिन आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रहने वाली है।

मई माह के चौथे सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सप्ताह आरंभ होने से पहले राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति ने राशि परिवर्तन किया था। जिसके कारण इस सप्ताह हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इस सप्ताह बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर सूर्य पहले से विराजमान है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।