Shani Jayanti 2025 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह क अमावस्या तिथि को शनि जंयती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव और छाया पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। न्याय के देवता , कर्मफल दाता शनि की इस दिन विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। न्याय के देवता शनि की दृष्टि व्यक्ति के जीवन में कम से कम एक बार अवश्य पड़ती है। इसके साथ ही जातकों को शनि साढ़े साती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि उत्तर भारत में शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या को मनाते हैं और वहीं दक्षिण भारत में वैशाख अमावस्या के दिन मनाते हैं। आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली शनि जयंती की सही तिथि, मुहूर्त से लेकर उपाय तक…

कब है शनि जयंती 2025? (Shani Jayanti 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 26 मई, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 27 मई, मंगलवार को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से शनि जयंती 27 मई, मंगलवार को मनाई जाएगी।

शनि जयंती 2025 शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2025 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त – 11:51 ए एम से दोपहर 12:46 पी एम

शनि जयंती पर करें ये खास उपाय (Shani Jayanti 2025 Upay)

  • शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करना लाभकारी हो सकता है। इस दिन इन उपायों को करके कुंडली से साढ़े साती और ढैय्या के दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  • शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
  • शनि जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ हो सकता है।
  • शनि जयंती के दिन काले कपड़े, छाता, लोहे की चीजें, अन्न आदि का दान करें। इससे साढ़े साती के दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं।  
  • शनि जयंती के दिन शनि स्तोत्र , शनि मंत्र, शनि चालीसा का पाठ करें। इससे शनि की महादशा के दुष्प्रभाव काफी हद तक कम हो सकते हैं।
  • काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी हुई रोटी खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों  के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें