Shani Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन न्याय के देवता शनि का जन्म हुआ था। पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा और दान-पुण्य करके लोग उनके दोषों से मुक्ति पाने और कृपा प्राप्त करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में अगर आप भी शनि की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन अपनी राशि के अनुसार ये खास उपाय कर सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा लाभकारी मानी गई है। इस राशि के जातकों को इस दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए और जरूरतमंदों को जूते-चप्पल दान करना चाहिए। इससे शनि दोषों से राहत मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को इस दिन दही और चीनी का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इससे शनि के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस दिन ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। साथ ही,इस दि हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। साथ ही इस दिन चावल और तिल का दान करने से जीवन में स्थिरता और राहत मिलती है।
सिंह राशि
इस दिन गेहूं और गुड़ का दान करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस दिन शनि मंत्र का जप करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को शनि जयंती के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र या कंबल दान करने चाहिए। इसके अलावा शिव पूजा करने से भी शुभ फल मिलते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस दिन दही और चीनी का दान करना चाहिए और शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को शनि जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए। साथ ही लाल वस्त्र दान करना भी अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए इस दिन काले तिल और काले कपड़े दान करना शुभ होता है। साथ ही पीले वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी लाभदायक रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोग इस दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काले वस्त्र पहनकर शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे शनि के दोषों से राहत मिलती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और जानवरों को रोटी या दाना खिलाना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को इस दिन सफाई कर्मचारियों को वस्त्र या मिठाई दान में देनी चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव के मंत्रों का जप करने से भी लाभ मिल सकता है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।