Shani Jayanti 2024: वैशाख मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। कई लोग ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को भी शनि जयंती का पर्व मनाते हैं। शनिदेव को कर्मफल दाता और न्यायकर्ता के रूप में मानते हैं। वह हर व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इतना ही नहीं नवग्रह में जैसे शनि के पास ही किसी भी व्यक्ति की कुंडली में साढ़े साती और ढैय्या का हक है। बता दें कि वैशाख मास की शनि जयंती 8 मई को पड़ रही है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। जानें किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनिदेव किसी वरदान से कम साबित नहीं होगे। इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा देंगे। धन के भाव में शनि के होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही पैसों की तंगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड सकता है। आपको तरक्की, इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैँ।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहेगा। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही किसी धार्मिक स्थल या फिर कार्यक्रम में जाने के बारे में सोच सकते हैं। मानसिक तनाव से थोड़ी मुक्ति मिल सकती है। सकारात्मक पहलू के साथ आप कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी चीज को लेकर ज्यादा परेशान न हो, बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता और धैर्य से उस चुनौती को पार कर लेंगे। आप कुछ नया सीख सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में सफलता और शोहरत प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव मेहरबान रहेंगे। इस राशि के जातकों को  कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। शनिदेव के कुंभ राशि में होने से आपके जीवन में बहार आ सकती है। शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इसलिए थोड़ी परेशानियां आएगी, लेकिन शनिदेव की कृपा से उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।