Shani Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। नवग्रह में से शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की टेढ़ी दृष्टि पड़ती है उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विधिवत तरीके से शनिदेव की पूजा करने से इसके अशुभ फलों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बता दें कि इस साल 19 मई 2023 को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पड़ रही है। इस दिन शनि जयंती मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्यदेव और छाया पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इसी कारण हर साल इस दिन शनि जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस साल शनि जयंती काफी खास है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं। जानिए किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा।

शनि जयंती पर बन रहे हैं ये शुभ राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है। शोभन योग शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।  इस दौरान शनि भी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है। इस दिन शनि दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक मेष राशि में संचार करेंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। शनि जयंती के दिन इन खास योगों के बनने से कई राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

शनि जयंती पर मिल सकता है इन राशियों को लाभ

मेष राशि

इस राशि में शनि एकादश भाव में और पहले भाव में रह रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि के साथ-साथ गुरु के गोचर से विशेष लाभ मिल रहा है। शश महापुरुष के साथ गजकेसरी योग इस राशि को धन लाभ दिलाएगा। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां बन रही है। इसके साथ ही मानहानि और शारीरिक समस्याएं तेजी के कम हो सकती है।

मिथुन राशि

शनि जयंती का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस राशि में शनि नवम भाव में और गुरु ने एकादश भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रह सकती है। आपके कई सपने पूरे हो सकते हैं। शनिदेव की विशेष कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी सफलता मिलने के पूरे आसार है।

सिंह राशि

शनि जयंती का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए भी विशेष रहने वाला है। गुरु और शनि के गोचर से बने शश और गजकेसरी योग इस राशियों को कई तरह की खुशियां दिला सकते हैं। अचानक भाग्य पलट सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि

इस राशि में शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मेष राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिना पल की इच्छा किए हुए मेहनत करनी चाहिए। ऐसे में उन्हें जरूर मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी में भी स्थिति प्रबल होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए फिर से शुरू हो सकते हैं।