Shatank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली और क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैया का हक है। इसके साथ ही शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग बनाते रहते हैं। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। जुलाई माह के अंत में गुरु बृहस्पति के साथ संयोग करके शतांक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 जुलाई को रात 10 बजकर 9 मिनट पर एक-दूसरे से 100 डिग्री पर रहेंगे, जिससे सेनटाइल यानी शतांक योग का निर्माण होगा। शतांक योग को अंग्रेजी में इसे सेनटाइल कॉम्बिनेशन या 100° कॉम्बिनेशन (Centile Combination or 100° Combination) कहते हैं। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है और गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि का शतांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। गुरु के धन भाव में होने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धन के मामले में आ रही रुकावटें अब दूर हो सकती है। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही परिवार के बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। आप अपने बातचीत के तौर तरीके से कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में रुकावटें आ रही थी, तो अब उससे निजात मिल सकती है। इस अवधि में निवेश करने से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों के लिए ये योग लाभकारी हो सकता है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होने के साथ पढ़ाई में अधिक मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-गुरु का शतांक योग अनुकूल हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। व्यापार के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि वक्री और गुरु का शतांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों की बात करें, तो उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तभी सफलता हासिल हो सकती है।आप अपने रिश्तों में भी एक नई ऊष्मा, नई ऊर्जा का एहसास करेंगे। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। वे जातक जो विवाह के इच्छुक हैं या फिर रिलेशन में हैं, उनके लिए विवाह का भी अच्छा योग बनेगा। व्यापार की बात करें, तो भरपूर परिश्रम, लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे, तो आपको अवश्य सफलता हासिल हो सकती है। ये गोचर काल में भाग्य का आपको भरपूर साथ मिले तो नवम भाव जो है यह धार्मिक अध्यात्म का होता है। धार्मिक यात्राओं का होता है। कई तीर्थ यात्राओं का प्लान बना सकते हैं।
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल
मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल | वृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल |
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल | कर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।